[ad_1]
चंडीगढ़। श्री अरबिंदो स्कूल ऑफ इंटीग्रल एजुकेशन सेक्टर 27 में अंडर-11 ओपन और गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में कुल 27 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ शतरंज एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
पहले दिन दूसरे दौर के अंत में अंडर-11 ओपन वर्ग में ध्रुव वत्स, एसीएम साहिब सिंह बोपराई, ईशान साहा, एसीएम प्रभाव अटवाल और लवित कंसल 2-2 अंकों के साथ पहले स्थान पर थे। अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में जियाना गर्ग और वन्या शर्मा 2-2 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शीर्ष दो लड़के और दो लड़कियों को 2 से 8 अगस्त 2026 तक कर्नाटक के मंगलौर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-11 प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
अंडर-11 ओपन और गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप के पहले दिन दूसरे राउंड के बाद लड़कियों के वर्ग में 2 अंक : जियाना गर्ग और वान्या शर्मा, 1 प्वाइंट : फुरमान कौर, जाप कौर चीमा, इनायत कौर, भाविका सूद, और जयना गर्ग। इसके बाद 0.5 प्वाइंट : हित्वी सिक्का और नंदिनी कौशल।
ओपन वर्ग में 2 पॉइंट : ध्रुव वत्स, एसीएम साहिबेक सिंह बोपाराय, ईशान साहा, एसीएम प्रभाव अटवाल और लवित कंसल। इसके बाद 1 पॉइंट : अयांश दत्ता, माहिर सिंह, तेजस सिंह बाजवा, शिवेन ग्रोवर, जसकीरत सिंह, शाश्वत खन्ना, सार्थक गुप्ता और आद्विक सिंह ठाकुर का नाम शामिल रहा।
[ad_2]
Chandigarh News: चंडीगढ़ अंडर-11 ओपन और गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों ने की बेहतर शुरुआत


