Chandigarh News: काश्वी गौतम भारत के लिए टेस्ट खेलने वाली चंडीगढ़ की पहली महिला बनीं Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। शहर की युवा ऑलराउंडर काश्वी गौतम ने इतिहास रचते हुए पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।

अपने डेब्यू मैच को खास बनाते हुए कश्वी ने बल्लेबाजी में भी जुझारू प्रदर्शन किया। नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरीं कश्वी ने टीम की पारी को संभालते हुए नाबाद 34 रन बनाए। उन्होंने बेहद धैर्य और संयम के साथ एक घंटे से अधिक समय तक क्रीज पर टिककर 68 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में तीन चौके लगाए। हालांकि गेंदबाजी में उन्हें विकेट नहीं मिला और उन्होंने अपने सात ओवर के स्पेल में कोई विकेट हासिल नहीं किया। इस यादगार पल को और खास तब बनाया गया जब काश्वी को उनका टेस्ट कैप भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने सौंपा।

भारत की पहली पारी 198 रन पर सिमट गई, जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे। टेस्ट मैच मे काश्वी को डेब्यू करने का मौका उस समय मिला जब भारतीय फास्ट गेंदबाज रेणुका ठाकुर इंजड हो गई थी, जिसके चलते काश्वी गौतम को टेस्ट मे खेलने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया के साथ मौजूदा सीरीज में वनडे फॉर्मेट में तीन मुकाबले खेल चुकी है।

सबसे महंगे खिलाड़ी बनी थी-

वुमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में चंडीगढ़ की बेटी काशवी गौतम को सबसे अधिक दो करोड़ की बोली लगाकर गुजरात जाएंट्स ने अपनी टीम के लिए चुना। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर के साथ महिला युवा क्रिकेटर खिलाड़ियों में खुशी का माहौल हो गया था। पिता सुदेश शर्मा और उनकी मां सीमा ने उनके कोच नागेश गुप्ता की क्रिकेट अकादमी पहुंचकर और एक-दूसरे का बधाई देकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद अकादमी की महिला क्रिकेटरों को भी मिठाई बांटी थी।

10 विकेट लेकर मचा दी थी धूम

एक पारी में दस विकेट चटकाने वाली वह देश की पहली महिला गेंदबाज का रिकॉर्ड इस महिला खिलाड़ी के नाम अब ही है इस प्रदर्शन के बाद वह बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की नजर में आईं। बीसीसीआई सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में चंडीगढ़ के लिए 12 विकेट लिए और कुल 112 रन बना चुकी है। यह युवा खिलाड़ी बांग्लादेश में खेले गए एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम का भी हिस्सा थीं। गौतम को टूर्नामेंट में केवल दो मैच खेलने का मौका मिला जहां ज्यादातर मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।

[ad_2]
Chandigarh News: काश्वी गौतम भारत के लिए टेस्ट खेलने वाली चंडीगढ़ की पहली महिला बनीं