Chandigarh News: कक्षा में कम अंक आने पर 9वीं के छात्र ने लगाया फंदा, मौत Chandigarh News Updates

[ad_1]




चंडीगढ़। सेक्टर-19 के रहने वाले 15 वर्षीय रहमतवीर सिंह के दो विषयों में कम अंक आने पर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वह सेक्टर-33 स्थित ट्रेंडर हार्ट हाई स्कूल की 9वीं कक्षा का छात्र था। स्कूल के शिक्षक ने उसके माता-पिता को फोन पर बताया कि रहमतवीर के अंक कम आए हैं और अगले दिन पेरेंट्स-टीचर मीटिंग रखी गई है। यह खबर सुनते ही वह काफी निराश हो गया था। शुक्रवार दोपहर को जब माता-पिता घर पहुंचे तो उन्होंने रहमतवीर को पंखे से लटका पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रहमतवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

loader

[ad_2]
Chandigarh News: कक्षा में कम अंक आने पर 9वीं के छात्र ने लगाया फंदा, मौत