[ad_1]
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के अनाज एवं सब्जी मंडी में शनिवार को आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ओवरलोडिंग और आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के चलते आरटीओ टीम ने करीब 25 गाड़ियों को रोककर कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई का सीधा असर मंडी में सब्जियों और फलों की सप्लाई पर पड़ा जिससे व्यापारियों और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार आरटीओ की टीम ने मंडी में पहुंचने वाली कई गाड़ियों की जांच की। जांच के दौरान कई ट्रक और छोटे वाहन ओवरलोड पाए गए जबकि कुछ के पास जरूरी दस्तावेज भी पूरे नहीं थे। नियमों के उल्लंघन पर टीम ने सख्ती दिखाते हुए करीब 25 गाड़ियों को जब्त कर लिया। इन गाड़ियों में बड़ी मात्रा में सब्जियां और फल लदे हुए थे, जो समय पर मंडी में नहीं उतर पाए।
[ad_2]
Chandigarh News: आरटीओ ने 26 गाड़ियां की जब्त, फल-सब्जियां नहीं उतर पाईं मंडी में, व्यापारी-आढ़तियों ने जताया विरोध



