Chandigarh News: आइएफएस बिरेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी पर आय से अधिक मामले में आरोप तय Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। सीबीआई की विशेष अदालत ने आईएफएस अधिकारी बिरेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी सबिता चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप तय कर दिए हैं। 18 मार्च से उनके खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में आय से अधिक संपत्ति का केस चलेगा। अदालत ने गवाहों को नोटिस जार कर दिए हैं। सीबीआई ने यह केस चार साल पहले दर्ज किया था। जांच के अनुसार बिरेंद्र चौधरी ने 2014 से 2017 के बीच चंडीगढ़ में उप वन संरक्षक के पद पर रहते हुए अपनी वैध आय से 186.33 प्रतिशत अधिक संपत्ति बनाई। सीबीआई को पिछले साल केंद्र सरकार से इस केस की मंजूरी मिल गई थी। वर्तमान समय में चौधरी पोर्ट ब्लेयर अंडमान-निकोबार में तैनात हैं।

Trending Videos

सीबीआई ने अगस्त 2017 में उन्हें एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह शिकायत चंडीगढ़ के कुछ आरा मिल मालिकों ने दी थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित किया गया, हालांकि बाद में बहाल कर दिया गया था, लेकिन उनकी पोस्टिंग बदल दी गई थी। सीबीआई ने अगस्त 2017 में उन्हें एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह शिकायत चंडीगढ़ के कुछ आरा मिल मालिकों ने दी थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित किया गया, हालांकि बाद में बहाल कर दिया गया था, लेकिन उनकी पोस्टिंग बदल दी गई थी।

[ad_2]
Chandigarh News: आइएफएस बिरेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी पर आय से अधिक मामले में आरोप तय