{“_id”:”692d83af51869d2a5b0c386d”,”slug”:”scooty-rider-crushed-by-truck-died-on-the-spot-in-chandigarh-accident-news-see-video-2025-12-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh Accident: ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला… सिर के ऊपर चढ़ गया टायर, युवक की मौके पर मौत, Video”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 01 Dec 2025 05:31 PM IST
चंडीगढ़ में ट्रक (ट्रॉला) के नीचे आकर स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के सिर के ऊपर से ट्रक का टायर गुजर गया, जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय निखिल गर्ग के तौर पर हुई है।
ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला। – फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ में सोमवार दोपहर बाद बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मनीमाजरा में मौली जागरां से हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट की तरफ आने वाली सड़क पर एक ट्रक (ट्राले) ने युवक को कुचल दिया। ट्रक के नीचे आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान राजीव कॉलोनी पंचकूला के रहने वाले निखिल गर्ग के रूप में हुई है। जो स्क्रैप का काम करता था। वहीं इस हादसे के बाद आरोपी चालक ट्राला वहीं छोड़कर भाग गया है। मौके पर पहुंची मौली जागरां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
Trending Videos
[ad_2]
Chandigarh Accident: ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला… सिर के ऊपर चढ़ गया टायर, युवक की मौके पर मौत, Video