Chandigarh: सेक्टर-17 में चली गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में मंगलवार दोपहर एक बड़ी सनसनी फैल गई, जब एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कैश भरते समय सुरक्षा गार्ड की सर्विस बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज सुनकर बैंक के अंदर और आसपास भगदड़ मच गई, लोग सहम गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब सुरक्षा कर्मी (गनमैन) एटीएम में नकदी डालने की प्रक्रिया में लगे हुए थे। सुरक्षा गार्ड की की बंदूक का ट्रिगर अचनाक चल गया और एक फायर हो गया। 

घटना के बाद बैंक परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घटना की वजह जानने के लिए इकट्ठा हुए, जबकि बैंक कर्मचारी और ग्राहक डर के मारे बाहर निकल आए। चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है। 

[ad_2]
Chandigarh: सेक्टर-17 में चली गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला