[ad_1]
चंडीगढ़ में शनिवार सुबह सुखना लेक पर दो दिवसीय इंडियन ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गयया। इसमें वरिष्ठ पुरुष और महिला वर्गों में 21 किमी (हाफ मैराथन वॉक) और 42 किमी (फुल मैराथन वॉक) की नई स्पर्धा हुई।
पुरुषों की हाफ मैराथन वॉक (21 किमी) होगी। पेरिस ओलंपियन अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, सूरज पंवार और विकास सिंह रविवार को इसमें हिस्सा लेंगे। ये चारों खिलाड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले हैं। जिन्होंने 2025 के सीजन में अपना दबदबा बनाया था और जापान में टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
सर्विन 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सर्विन ने कहा कि तैयारी सही दिशा में चल रही है। मैं स्वस्थ हूं और रविवार को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं। जर्मनी के रेस वॉकर फ्रेडरिक वेइगेल पुरुषों की 21 किलोमीटर स्पर्धा में एकमात्र विदेशी एथलीट हैं। पुरुषों की फुल मैराथन वॉक (42 किमी) में भी प्रतिस्पर्धा उतनी ही प्रभावशाली है। ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता (10 किमी वॉक) संदीप कुमार प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत 31 एथलीटों में प्रमुख स्थान रखते हैं।
पूर्व अंडर-20 विश्व पदक विजेता अमित और राम बाबू भी हिस्सा ले रहे हैं।
महिलाओं की फुल मैराथन वॉक स्पर्धा में ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी का मुकाबला पायल (उत्तराखंड) और मंजू (पंजाब) से होगा। महिलाओं की फुल मैराथन वॉक में केवल नौ एथलीटों ने भाग लिया है।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने दो दिवसीय प्रतियोगिता की देखरेख के लिए मलेशिया सहित तीन विदेशी रेस वॉक जजों को आमंत्रित किया है। विदेशी अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय जज भी प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए समन्वय करेंगे।
फुल मैराथन वॉक और हाफ मैराथन वॉक के अलावा, सीनियर पुरुष और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। अंडर 20 वर्ग के लिए दूरी 5 किलोमीटर होगी।
[ad_2]
Chandigarh: सुखना लेक पर इंडियन ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता, ओलंपियन खिलाड़ियों ने की शिरकत


