Chandigarh: सीटीयू की 160 एसी बसों में पांच रुपये घटा किराया, 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक रहेगा प्रभावी Chandigarh News Updates

[ad_1]


सीटीयू की बसें
– फोटो : https://chdctu.gov.in/

विस्तार


चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की 160 एसी बसों में 16 दिसंबर से नॉन-एसी बस का किराया लगेगा। परिवहन विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश 15 फरवरी 2025 तक लागू रहेंगे। इसके बाद फिर एसी और नॉन-एसी बस का किराया अलग-अलग हो जाएगा।

Trending Videos

परिवहन विभाग की तरफ से बताया गया कि सीटीयू की 80 इलेक्ट्रिक और 80 एसएमएल की मिडी बसों में हीटिंग सिस्टम नहीं है। सर्दियां शुरू होते ही सभी एसी बसों में एसी बंद कर दिया जाता है। इन बसों में हीटिंग सिस्टम भी नहीं है। इसलिए, हर वर्ष की तरह इस बार भी 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक इन 160 एसी बसों में नॉन एसी बस का किराया लगेगा। 

परिवहन विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। रोजाना बसों में सफर करने वाले लोग मासिक पास बनवाते हैं। उन्हें दामों का एक होने से 200 रुपये का लाभ होगा, क्योंकि मासिक (जनरल) एसी बस का पास 900 रुपये में बनता है, जबकि नॉन-एसी बस का पास 700 रुपये में बन जाता है। सरकारी कर्मचारी, छात्रों को भी पास बनवाने में फायदा होगा। इसके अलावा रोजाना पास भी लोगों को 15 रुपये सस्ता पड़ेगा। हालांकि 15 फरवरी के बाद फिर एसी और नॉन एसी बसों का किराया अलग-अलग हो जाएगा, क्योंकि उसके बाद सीटीयू की बसों में एसी चलने लगता है।

ट्राइसिटी रूट पर वर्तमान दाम 

दूरी                                नॉन-एसी बस      एसी बस

पांच किलोमीटर तक                  10                15

पांच से 10 किलोमीटर तक           20               25

10 किलोमीटर से ज्यादा               25              30

(नोटः जीरकपुर, डेराबस्सी, मोहाली, खरड़ जाने वाली बसों का किराया सभी में 5 रुपये ज्यादा है)

(16 दिसंबर से 15 फरवरी तक एसी बस में भी नॉन-एसी बस का किराया लगेगा)

रोजाना के बस पास

नॉन-एसी बस – 60 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)

एसी बस – 75 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)

(16 दिसंबर से 15 फरवरी तक रोजाना के पास दोनों बसों के लिए 60 रुपये में बनेंगे)

[ad_2]
Chandigarh: सीटीयू की 160 एसी बसों में पांच रुपये घटा किराया, 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक रहेगा प्रभावी