Chandigarh: भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, बैरिकेड पर चढ़े युकां प्रधान


चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद चंडीगढ़ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान मनोज लुबाना के नेतृत्व में सेक्टर 35 के कांग्रेसी भवन के बाहर अडाणी ग्रुप के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर 33 स्थित भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। रोके जाने पर विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना ने बैरिकेड पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।

.


What do you think?

Punjab: इंग्लैंड की किरणदीप के साथ विवाह बंधन में बंधे वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह, अमृतसर में हुआ समारोह

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-दुबई उड़ान में 13 घंटे की देरी, एयरपोर्ट पर फंसे करीब 170 यात्री