Chandigarh: डिप्टी कमांडर के खाते से उड़ाए 8.83 लाख, शातिरों ने सैन्य अधिकारी को दी थी ये धमकी Chandigarh News Updates

[ad_1]

पानी का बिल बकाया बिल का तुरंत भुगतान न करने पर पानी का कनेक्शन काटने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेना के एक अधिकारी के बैंक खाते से 8.83 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कर्नल दीपक कटोच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में चंडीगढ़ सेक्टर 8 स्थित टेरिटोरियल आर्मी ग्रुप मुख्यालय वेस्टर्न कमांड में डिप्टी कमांडर के पद पर तैनात हैं। 5 फरवरी शाम करीब 7:55 बजे व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जम्मू-कश्मीर के पीएचई विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि पानी का बिल बकाया है और तुरंत भुगतान नहीं किया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उनसे एपीके फाइल डाउनलोड करवाई।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने पहले उपभोक्ता नंबर और फिर बैंक कार्ड की जानकारी ली। शुरू में कार्ड से पेमेंट फेल होने का मैसेज आया। इसके बाद आरोपी ने नेट बैंकिंग से भुगतान करने के लिए कहा। कुछ देर बाद कर्नल दीपक को मैसेज मिला कि उनकी एफडी बंद कर सेविंग खाते में 13.72 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 8.83 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल डाटा की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

[ad_2]
Chandigarh: डिप्टी कमांडर के खाते से उड़ाए 8.83 लाख, शातिरों ने सैन्य अधिकारी को दी थी ये धमकी