in

Chandigarh: जेपी मल्होत्रा ही होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद किरण खेर को भी मिली जिम्मेदारी Chandigarh News Updates

Chandigarh: जेपी मल्होत्रा ही होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद किरण खेर को भी मिली जिम्मेदारी Chandigarh News Updates
#

[ad_1]

#

नामांकन दाखिल करते जेपी मल्होत्रा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जेपी मल्होत्रा का फिर से चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनना तय हो गया है, क्योंकि चुनाव प्रक्रिया में उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं भरा। दोपहर 12 बजे तक इंतजार होता रहा लेकिन अन्य किसी ने नामांकन ही नहीं भरा। अब वीरवार को पार्टी की ओर से जेपी मल्होत्रा के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही परिषद सदस्य के रूप में संजय टंडन और किरण खेर का चयन भी किया गया है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे।

Trending Videos

भाजपा के चल रहे संगठनात्मक चुनावों के हिस्से के रूप में बुधवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के पदों के लिए नामांकन भरे गए। जम्मू-कश्मीर के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह रैना चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर रहे। सुबह से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। सबसे पहले वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने नामांकन भरा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक इंतजार होता रहा। कुछ नेताओं ने दबे स्वर में मल्होत्रा के विरोध में आवाज उठाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। पार्टी का कोई भी नेता खुलकर मल्होत्रा के विरोध में सामने नहीं आया, जिसकी वजह से अन्य किसी नेता ने नामांकन नहीं भरा।

#

पार्टी की सेवा के लिए वह हमेशा तैयार- मल्होत्रा

पार्टी की तरफ से औपचारिक रूप से वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष घोषणा की जाएगी, लेकिन माना जा रहा है कि एक ही नामांकन होने की वजह से जेपी मल्होत्रा ही भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की सेवा के लिए वह हमेशा तैयार और तत्पर रहे हैं। आगे भी वह तैयार रहेंगे। इसे अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, पठानकोट विधायक अश्वनी शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए टंडन-खेर डालेंगे वोट

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन को राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में चुना गया है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय परिषद लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ दूसरी सदस्य शहर की पूर्व सांसद किरण खेर हो सकती हैं। यह मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे। टंडन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर काम कर रहे हैं और चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की जिम्मेवारी संभाले हुए हैं। टंडन ने कहा कि संगठन की सेवा और मजबूती के लिए वह पूरी तरह से तत्पर हैं। भाजपा की नीति व रीति को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा के संगठन पर्व 2024 की शुरुआत प्राथमिक सदस्यता अभियान के साथ हुई, जिसमें चंडीगढ़ में करीब 1,20,000 नए सदस्य पार्टी में शामिल हुए।

[ad_2]
Chandigarh: जेपी मल्होत्रा ही होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद किरण खेर को भी मिली जिम्मेदारी

Charkhi Dadri News: युवाओं को दी प्राथमिक उपचार पद्धतियों की जानकारी  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: युवाओं को दी प्राथमिक उपचार पद्धतियों की जानकारी Latest Haryana News

एंग्जायटी झेल चुकी हैं कृति सेनन इससे बाहर निकलने के लिए किया ये काम, जानें लक्षण और कारण Health Updates

एंग्जायटी झेल चुकी हैं कृति सेनन इससे बाहर निकलने के लिए किया ये काम, जानें लक्षण और कारण Health Updates