Chandigarh: क्या फिर बिगड़ेगा पंजाब यूनिवर्सिटी का माहौल? पीयू बचाओ मोर्चा ने दी चेतावनी; रोकेंगे यूनिवर्सिटी की वर्किंग Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में एक बार फिर से माहौल बिगड़ सकता है। सीनेट चुनाव की तारीखों के एलान को लेकर छात्र धरना देकर विरोध जता रहे हैं। ऐसे में अब पीयू बचाओ मोर्चा ने प्रदर्शन की घोषणा की है। मोर्चा की तरफ से कहा गया है कि 25 नवंबर तक सीनेट चुनाव का शेड्यूल जारी नहीं किया गया तो 26 नवंबर को यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद कर दिए जाएंगे। 

Trending Videos



बता दें कि इससे पहले धरने पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच, पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 18 से 20 नवंबर तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। वहीं वीरवार को पीयू बचाओ मोर्चा की बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि यूनिवर्सिटी की हर वर्किंग रोक दी जाएगी। इतना ही नहीं चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे। 

[ad_2]
Chandigarh: क्या फिर बिगड़ेगा पंजाब यूनिवर्सिटी का माहौल? पीयू बचाओ मोर्चा ने दी चेतावनी; रोकेंगे यूनिवर्सिटी की वर्किंग