Chandigarh: सेक्टर 37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में बम मिलने की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम, मॉकड्रिल थी

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:12 PM IST

ख़बर सुनें

चंडीगढ़ सेक्टर 37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में शुक्रवार को बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल, दमकल विभाग और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि यह मॉकड्रिल है। पुलिस ने दूरदर्शन केंद्र की एंट्री को बंद कर दिया है। दूरदर्शन केंद्र के बाहर स्लिप रोड को भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया। पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी हुई है। बता दें कि बीते दिनों भी बुडैल जेल की दीवार के पास आतंकी हमले की सूचना पर मॉकड्रिल की गई थी।

इसी दौरान एक महिला दूरदर्शन केंद्र में पहुंच गई। महिला को देखकर ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह ने तुरंत पुलिस कर्मियों और दूरदर्शन के सुरक्षा कर्मी को लताड़ लगाई और कहा कि महिला अंदर कैसे आ गई।

विस्तार

.

What do you think?

Haryana Municipal Election: भाजपा के वोट बैंक में 50% तक ग‍िरावट, हरियाणा निकाय चुनाव के पर‍िणाम को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana News: दवा फैक्ट्रियों को ऑनलाइन लाइसेंस जारी करेगा हरियाणा, ऐसा करने वाला देश का बना पहला राज्य