{“_id”:”69381f3c8ff1c734fc089b77″,”slug”:”gurugram-cctv-video-of-accused-escaping-from-police-custody-in-kidnapping-case-2025-12-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CCTV VIDEO: गुरुग्राम में पुलिस का हाथ झटककर भागा आरोपी…फिर कुत्ते ने दौड़ाया, सरपट दौड़ देख रह जाएंगे दंग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ग्राइंडर एप के जरिये दोस्ती कर दो युवकों के अपहरण का आरोपी मेडिकल के दौरान पुलिस कस्टडी से भाग गया। सीसीटीवी में आरोपी सरपट भागता हुआ दिखा। वहीं आरोपी के पीछे एक पालतू कुत्ते ने पीछा कर लिया।
पुलिस कस्टडी से भागता आरोपी – फोटो : CCTV
विस्तार
ग्राइंडर एप के माध्यम से दोस्ती करके दो युवकों का अपहरण करने का आरोपी मंगलवार की दोपहर को पुलिस कस्टडी से भाग गया। आरोपी को पुलिस सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लेकर आई थी। आरोपी के भागने के बाद अपराध शाखा की पुलिस ने करीब एक घंटे के बाद आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के भागने की वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान देखा जा सकता है कि एक पालतू कुत्ता भी आरोपी को दौड़ा लिया।
Trending Videos
पुलिस कस्टडी से भागने वाले आरोपी की पहचान चरखी दादरी के पिचोपा कलां गांव निवासी आशीष उर्फ गोलू के रूप में हुई है। बता दें कि ग्राइंडर एप के माध्यम एक युवक से दोस्ती करके चार युवकों ने उसका द्वारका एक्सप्रेसवे के पास से अपहरण कर लिया था। इसके बाद अपहरण करने वाले युवकों ने युवक के परिवार वालों से 37 हजार रुपये फिरौती ली थी।
[ad_2]
CCTV VIDEO: गुरुग्राम में पुलिस का हाथ झटककर भागा आरोपी…फिर कुत्ते ने दौड़ाया, सरपट दौड़ देख रह जाएंगे दंग