BREAKING: हरियाणा की तेल रिफाइनरी में बवाल, गुस्साए मजदूरों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया और गाड़ियां तोड़ी Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा के पानीपत की तेल रिफाइनरी में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने CISF और पुलिस पर पथराव किया, गाड़ियों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने लीडर्स से बातचीत कर माहौल शांत किया. मांगों को लेकर कर्मचारी धरना दे रहे थे.

Zoom

BREAKING: हरियाणा की तेल रिफाइनरी में बवाल, गुस्साए मजदूरों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया और गाड़ियां तोड़ी

पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिले की  तेल रिफाइनरी में हंगामा हुआ है और यहां पर सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया गया.  हजारों की संख्या में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से तनातनी का माहौल बन गया और फिर मौजूद सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों को एक दायरे में रहकर शांति पूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कही.

इसके बाद अनेकों कर्मचारी लाठी-डंडों से लैस होकर आगे की ओर बढ़े. साथ ही उनको बैकअप करते हुए कई कर्मचारी पथराव करते हुए आगे बढ़ते रहे. इतना ही नहीं, हिंसक हो चुके श्रमिकों ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियों को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की. किसी तरह CISF और जिला स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को शांत किया. इसके बाद कर्मचारियों के प्रदर्शन को लीड कर रहे उनके लीडर्स से पुलिस ने बातचीत की, जिस दौरान लीडर्स ने कर्मचारियों की मांगों को रखा.

क्या है मामला

दरअसल, रिफायनरी के कर्मचारियों की मुख्य मांग ड्यूटी टाइम 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने की है और साथ ही वेतन भत्ते बढ़ाने और कर्मचारियों का कहना है कि काम ज्यादा ओर वेतन कम है.

वीडियो आए सामने

गौरतलब है कि रिफाइनयरी में बवाल के वीडियो सामने आए हैं. गुस्साए मजदूर मौके पर मौजूद गाड़ियां तोड़ रहे हैं औऱ साथ ही सुरक्षाबलों पर पत्थर भी फेंक रहे हैं. वीडियो में मजदूर लाठी और डंडे के अलावा, पत्थरों से लेस नजर आ रहे हैं. अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल, रिफानयरी में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]