Bhiwani News: 28 मार्च से सरसों और 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू Latest Haryana News

[ad_1]

तोशाम। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि अनाज मंडी में रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है। सरसों की खरीद 28 मार्च से और गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से सरकारी दरों पर की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों और आढ़तियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और मंडी में खरीद व उठान का काम निर्बाध रूप से चलता रहे।

Trending Videos

एसडीएम ने कहा कि मंडी में बिजली और पानी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि विपणन बोर्ड की सचिव सुदेश श्योरान ने बताया कि सरसों की खरीद दर 6200 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं की दर 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर नंबर अनिवार्य है बिना नंबर के गेटपास नहीं कटेगा। गेटपास के लिए ट्रैक्टर की फोटो अपलोड करनी होगी जिसमें नंबर साफ दिखाई देना चाहिए।

ई-खरीद पोर्टल पर गेटपास उसी किसान के नाम से कटेगा जिसके अंगूठे का सत्यापन होगा। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और किसानों को बिना किसी परेशानी के फसल बेचने की सुविधा दी जाए।

[ad_2]
Bhiwani News: 28 मार्च से सरसों और 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू