Bhiwani News: 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान की परीक्षा में 8 नकलची पकड़े, पर्यवेक्षक-लिपिक ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किए Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की गृह विज्ञान परीक्षा में वीरवार को 8 नकल के मामले सामने आए। परीक्षा में कोताही बरतने के चलते एक पर्यवेक्षक और एक लिपिक को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया गया।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विशेष आरएएफ उड़नदस्ता ने रोहतक के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल के पांच मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक-44 (बी-1) में नियुक्त पर्यवेक्षक धमेंद्र कुमार और परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर रोहतक-03 की लिपिक रेनू को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि 20 मार्च को संचालित होने वाली दसवीं की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क की विभिन्न परीक्षाओं और बारहवीं के सैनिक विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान, संस्कृत व्याकरण भाग-1 की परीक्षा में 1,181 परीक्षा केंद्रों पर 48,027 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

ये परीक्षा केंद्र स्थानांतरित

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केंद्र सीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कासनी-02 को सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए नए केंद्र, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर-05 (बी-02) पर स्थानांतरित कर दिया गया है। 19 मार्च की परीक्षा के बाद पुराने केंद्र के स्टाफ को भी कार्यभार मुक्त किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए केंद्र पर केंद्र अधीक्षक, उपकेंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक अमला और लिपिक की नियुक्ति सुनिश्चित करें।

[ad_2]
Bhiwani News: 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान की परीक्षा में 8 नकलची पकड़े, पर्यवेक्षक-लिपिक ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किए