Bhiwani News: 11 घायलों को हांसी से हिसार रेफर किया Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। भिवानी-जींद रोड पर कस्बा मुंढाल के समीप रविवार रात साढ़े आठ बजे रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में युवती सहित 11 घायलों को हांसी नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार अस्पताल रेफर किया गया है। जिसके बाद संबंधित घायलों ने अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं हादसे के वक्त ट्रक जुलाना से वाया मुंढाल होकर हिसार जा रहा था। इस सड़क हादसे में जुलाना निवासी ट्रक चालक सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसका सोमवार सुबह मुंढाल पुलिस चौकी की टीम ने रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया है। सदर पुलिस थाना भिवानी ने रोडवेज बस परिचालक बास निवासी सतबीर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भिवानी डिपो में रोडवेज बस चालक गांव तालू निवासी मंगल और गांव बास निवासी परिचालक सतबीर रविवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे भिवानी बस स्टैंड से सवारियां लेकर जींद जा रहे थे। जब उनकी बस मुंढाल से करीब डेढ़ किलोमीटर जींद की तरफ पहुंची तो जुलाना की तरफ से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बस चालक मंगल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया वहीं परिचालक को भी चोटें आई थीं। जबकि एक घायलों में हांसी का 60 वर्षीय पालेराम, 60 वर्षीय जिले सिंह, 50 वर्षीय मंगल, 48 वर्षीय जय प्रकाश, 40 वर्षीय मोहित, 45 वर्षीय सुरेंद्र, 34 वर्षीय प्रदीप, 27 वर्षीय विक्रम, 46 वर्षीय सतबीर, 29 वर्षीय राहुल व 25 वर्षीय कुसुम शामिल हैं। जिन्हें देर रात को ही हांसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हिसार रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजन घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे।

इस संबंध में मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक ट्रक चालक जुलाना निवासी सुरेश के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। वहीं रोडवेज बस परिचालक सतबीर की शिकायत पर इस संबंध में सड़क हादसा की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है।

[ad_2]
Bhiwani News: 11 घायलों को हांसी से हिसार रेफर किया