Bhiwani News: हांसी गेट के शिव मंदिर के सामने से अवैध फल बाजार हटाया, वाहनों के लिए बनी पार्किंग की जगह Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Thu, 09 Apr 2026 11:06 PM IST


अतिक्रमण हटाने के बाद खाली कराई जगह। 



भिवानी। नगर परिषद ने हांसी गेट पर शिव मंदिर के सामने लंबे समय से फुटपाथ पर कब्जा जमाकर चल रहे अवैध फल बाजार को वीरवार को हटवा दिया। नगर परिषद ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में यहां दोबारा फल मार्केट नहीं लगाया जाएगा।


Trending Videos

नगर परिषद की तकनीकी टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और अवैध फल बाजार के स्टॉल हटवाए। दुकानदार फलों की टोकरी मंदिर परिसर के अंदर ले गए लेकिन जगह खाली होते ही वाहन पार्किंग के लिए उपलब्ध हो गई। हांसी गेट पर वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे।

नगर परिषद करा रहा हांसी रोड का सुंदरीकरण

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने बताया कि हांसी रोड के सुंदरीकरण का काम जारी है जिसमें फुटपाथ और डिवाडर का नवीनीकरण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद किसी को भी फुटपाथ पर स्थायी कब्जा जमाने की अनुमति नहीं देगा। यदि भविष्य में कोई दोबारा कब्जा करने का प्रयास करता है तो नगर परिषद कानूनी कार्रवाई कराएगा।

[ad_2]
Bhiwani News: हांसी गेट के शिव मंदिर के सामने से अवैध फल बाजार हटाया, वाहनों के लिए बनी पार्किंग की जगह