{“_id”:”676eed09de39e047f8040978″,”slug”:”stage-shows-postponed-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127713-2024-12-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: स्वदेशी मेले के दूसरे दिन के मंचीय कार्यक्रम रहे स्थगित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सेठ किरोड़ीमल पार्क में आयोजित चार दिवसीय स्वदेशी मेले में मौजूद आरके मित्तल, डॉ. सुनीता भरतवाल
भिवानी। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सेठ किरोड़ीमल पार्क में आयोजित करवाए जा रहे चार दिवसीय स्वदेशी मेले के दूसरे दिन के मंचीय कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन के निधन पर राजकीय शोक होने के कारण स्थगित कर दिए गए है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
Trending Videos
स्वदेशी मेले के व्यवस्था प्रमुख पंकज गोयल ने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं एवं उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वदेशी मेले के दूसरे दिन की मंचीय गतिविधियां राजकीय शोक के कारण स्थगित की गई।
स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक एवं चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आरके मित्तल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का देश की तरक्की में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व योगदान था। वे ना केवल एक कुशल प्रधानमंत्री थे, बल्कि एक विद्वान अर्थशास्त्री भी थे। जिन्होंने भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डा. मनमोहन सिंह के निधन ने एक विद्वान अर्थशास्त्री और समर्पित नेता खो दिया, जिनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत सह संयोजिका डॉ. सुनीता भरतवाल, धीरज सोनी, विनय सिंगल, अमित बंसल मुंढ़ालिया, राजीव मित्तल, रोहित डुडेजा, विजय टुटेजा, पंकज गोयल, आशीष गर्ग मौजूद रहे।
[ad_2]
Bhiwani News: स्वदेशी मेले के दूसरे दिन के मंचीय कार्यक्रम रहे स्थगित