in

Bhiwani News: सिवानी में वंदना केडिया 1251 वोटों से जीत दर्ज कर बनी नपा अध्यक्ष Latest Haryana News

Bhiwani News: सिवानी में वंदना केडिया  1251 वोटों से जीत दर्ज कर बनी नपा अध्यक्ष Latest Haryana News

[ad_1]

सिवानी मंडी। नगर पालिका सिवानी के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के चुनाव नतीजे बुधवार को मॉडल संस्कृत सीनियर स्कूल में घोषित किए गए। नतीजों में अध्यक्ष पद पर वंदना राजेश केडिया ने 5277 वोट हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी अनु अमित लोहिया को 1251 वोटों से हराया। वहीं अनु लोहिया को 4026 वोट मिले। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से मणि को 182 वोट मिले। पूजा रमेश वर्मा को 1031 मत मिले जबकि गोलू रानी नवीन सुरतपुरिया को 2308 वोट मिले।

Trending Videos

चुनाव जीतने के बाद वंदना केडिया ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य सिवानी को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और दो राउंड में पूरी हुई। प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। बिना पास किसी को प्रवेश नहीं दिया गया और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। वंदना केडिया ने पहले ही राउंड में 900 वोटों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में 1251 वोटों से जीत हासिल करते हुए सिवानी नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने नाम की।

मतगणना पूरी होते ही उन्होंने जनता का आभार जताया और सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया। नतीजों की घोषणा होते ही समर्थकों ने वंदना केडिया के पक्ष में जश्न मनाना शुरू कर दिया। पूरे शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों और प्रशासन का आभार जताया। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए और चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

ये रहा सिवानी नगर पालिका वार्ड पार्षद परिणाम :

वार्ड नंबर विजेता

01 मांगेराम देहडू

02 प्रणव गोयल

03 संजय राणा

04 प्रीती देवी

05 नीलम

06 अनिल कुमार

07 सुषमा देवी

08 आनंद जांगड़ा

09 दीप चंद

10 भीम सिंह

11 पुरुषोत्तम कुमार

12 कांता

13 मामो देवी

14 नरेंद्र ख्यालिया

15 सुमन देवी

16 कुलदीप देहडू

[ad_2]
Bhiwani News: सिवानी में वंदना केडिया 1251 वोटों से जीत दर्ज कर बनी नपा अध्यक्ष

Bhiwani News: लोहारू नगर पालिका में पूर्व मंत्री जेपी दलाल के करीबी प्रदीप तायल ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी Latest Haryana News

Bhiwani News: लोहारू नगर पालिका में पूर्व मंत्री जेपी दलाल के करीबी प्रदीप तायल ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी Latest Haryana News

Bhiwani News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने किया 95वां शक्ति प्रदर्शन Latest Haryana News

Bhiwani News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने किया 95वां शक्ति प्रदर्शन Latest Haryana News