Bhiwani News: शराबी की झूठी कॉल पर दो बार दौड़ी पुलिस Latest Haryana News

[ad_1]

चांग। एक शराबी युवक की झूठी सूचना के चलते भिवानी पुलिस को दो बार मौके पर दौड़ना पड़ा। सूचना देने वाले युवक ने पुलिस को बताई गई लोकेशन पर पहुंचने के बाद अपना फोन बंद कर लिया। यह घटना भिवानी-महम मार्ग पर पुलिस महानिरीक्षक के निकलने के बाद सामने आई, जब डायल 112 पर किसी आपराधिक घटना की सूचना दी गई।

Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बताई गई लोकेशन के अनुसार औद्योगिक थाना पुलिस तथा दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन टीम गांव कालुवास चौक पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद सूचना देने वाले युवक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। जब पुलिस टीम वहां से वापस लौटने लगी तो युवक ने एक बार फिर डायल 112 पर आपराधिक घटना की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस को दोबारा मौके की ओर रवाना होना पड़ा।

औद्योगिक थाना पुलिस इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि डायल 112 टीम को घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फोन करने वाले व्यक्ति ने पहले अपना फोन बंद कर लिया और बाद में फोन चालू कर दोबारा सूचना दी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि सूचना देने वाला व्यक्ति शराब पीने का आदी है। मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]
Bhiwani News: शराबी की झूठी कॉल पर दो बार दौड़ी पुलिस