in

Bhiwani News: विद्यालयों में गूंजेंगे गीता के श्लोक, कल से स्कूल स्तर पर शुरू होगा गीता महोत्सव Latest Haryana News

Bhiwani News: विद्यालयों में गूंजेंगे गीता के श्लोक, कल से स्कूल स्तर पर शुरू होगा गीता महोत्सव Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब जिलेभर के विद्यालयों में गीता के श्लोक गूंजेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से गीता महोत्सव का आयोजन कल से विद्यालय स्तर पर शुरू होगा। यह आयोजन स्कूल से लेकर राज्य स्तर तक किया जाएगा जिसमें स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जाएगा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर के करीब 18,000 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार भी शिक्षा विभाग ने जिलेवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। जिले के स्कूलों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी खंड और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके बाद चयनित विद्यार्थी राज्यस्तरीय गीता महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

वहीं कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले मुख्य गीता कार्यक्रम को प्रत्येक जिले में विद्यार्थियों को लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि जिले में किसी बड़े विद्यालय या महाविद्यालय का चयन किया जाए जहां यह लाइव प्रसारण दिखाया जा सके।

गीता महोत्सव से संबंधित प्रतियोगिताएं चार चरणों में आयोजित होंगी। विद्यालय स्तर पर 6 से 7 नवंबर, खंड स्तर पर 13 से 15 नवंबर, जिला स्तर पर 20 से 22 नवंबर, और राज्य स्तर पर 27 से 30 नवंबर तक ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा।

विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में लेंगे हिस्सा

गीता महोत्सव के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, संवाद, गीता श्लोकोच्चारण, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतियोगिताओं में खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। आयोजन के लिए 5000 रुपये प्रति खंड और 5000 रुपये प्रति जिला का बजट शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को आवंटित किया गया है। ये प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक। इसमें राजकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

[ad_2]
Bhiwani News: विद्यालयों में गूंजेंगे गीता के श्लोक, कल से स्कूल स्तर पर शुरू होगा गीता महोत्सव

Karnal News: दो दिन में डेंगू के मिले चार और मरीज Latest Haryana News

Karnal News: दो दिन में डेंगू के मिले चार और मरीज Latest Haryana News

Kurukshetra News: आईजी ने डंकी रूट एजेंटों पर कार्रवाई के दिए निर्देश Latest Haryana News

Kurukshetra News: आईजी ने डंकी रूट एजेंटों पर कार्रवाई के दिए निर्देश Latest Haryana News