{“_id”:”69baf2c9002c6d20480ca914″,”slug”:”social-media-video-of-clerk-taking-bribe-goes-viral-deputy-commissioner-suspends-him-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148292-2026-03-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: रिश्वत लेते लिपिक का सोशल मीडिया वीडियो वायरल, उपायुक्त ने किया निलंबित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:15 AM IST
भिवानी। भिवानी तहसील कार्यालय में तैनात लिपिक पंकज का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उपायुक्त साहिल गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। उपायुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी को हरियाणा सिविल सेवा नियमावली 2016 के तहत गुजारा भत्ता दिया जाएगा।
Trending Videos
लिपिक पंकज को मुख्यालय उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तोशाम कार्यालय में तैनात किया गया है और उन्हें बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मामले की जांच जारी है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Bhiwani News: रिश्वत लेते लिपिक का सोशल मीडिया वीडियो वायरल, उपायुक्त ने किया निलंबित