in

Bhiwani News: राष्ट्रीय खेलों में छाए डीएवी स्कूल के खिलाड़ी Latest Haryana News

Bhiwani News: राष्ट्रीय खेलों में छाए डीएवी स्कूल के खिलाड़ी Latest Haryana News

[ad_1]


विजेता ​खिलाड़ियों के साथ स्कूल स्टाफ व अन्य।

भिवानी। शहर के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में पदक हासिल किए हैं। खिलाड़यों ने 36 स्वर्ण पदक, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में छाए रहे।

Trending Videos

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक से चार दिसंबर तक ऑल इंडिया डीएवी राष्ट्रीय स्कूल गेम का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया डीएवी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में स्कूल के छात्रों ने 36 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बच्चों को इस शानदार जीत के लिए बधाई देकर प्रोत्साहित किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ये बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के विकास में भी सहायक होते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या कुसुम शर्मा, फुटबाल कोच रणबीर, स्कूल कोच संदीप ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।

ये खिलाड़ी रहे विजेता खिलाड़ी

विद्यालय की लड़कों की फुटबाल टीम अंडर-14 आयुवर्ग ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं लड़कियों की फुटबाल टीम अंडर-17 ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। स्कूल की छात्रा ऋषिका ने बॉक्सिंग अंडर- 17 आयुवर्ग के 56 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल की योग टीम से कक्षा 10 वीं से स्वाति तथा कक्षा 8 वीं से एंजल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कों की बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में कक्षा 8 वीं से निखिल ने अंडर-14 आयुवर्ग के 44 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया और कक्षा 10 वीं से शिवम ने अंडर -17 आयुवर्ग के 66 किलोग्राम में रजत पदक हासिल किया। लड़कियों की बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में कक्षा 10 वीं से प्रिया ने अंडर-17 आयुवर्ग के 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतिस्पर्धा में कक्षा 12 वीं से इशांत ने अंडर-19 आयुवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया ।

[ad_2]
Bhiwani News: राष्ट्रीय खेलों में छाए डीएवी स्कूल के खिलाड़ी

Bhiwani News: अब एक करोड़ के बजट से शहर के मुख्य पार्कों में बच्चों के लिए लगाए जाएंगे बच्चों के लिए झूले Latest Haryana News

Bhiwani News: अब एक करोड़ के बजट से शहर के मुख्य पार्कों में बच्चों के लिए लगाए जाएंगे बच्चों के लिए झूले Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: दादरी डिपो से सोनीपत भेजी जाएंगी 30 बसें, यात्रियों को आज झेलनी पड़ेगी परेशानी  Latest Haryana News

Charkhi Dadri News: दादरी डिपो से सोनीपत भेजी जाएंगी 30 बसें, यात्रियों को आज झेलनी पड़ेगी परेशानी Latest Haryana News