Bhiwani News: रक्षक फाउंडेशन ने की सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत Latest Haryana News

[ad_1]


जागरूकता अभियान में मौजूद फाउंडेशन के पदा​धिकारी व सदस्य।

भिवानी। रक्षक फाउंडेशन ने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत फोरविया हैला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत फाउंडेशन के सदस्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देकर उन्हें यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरूक करेंगे।

Trending Videos

रक्षक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, हरियाणा प्रदेश प्रभारी रविंद्र चढ्डा, प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक ग्रेवाल, प्रदेश संयोजक ऋषि अरोड़ा ने बताया कि रक्षक फाउंडेशन की ओर से अभियान जिलास्तर पर चलाया जाएगा। इसके तहत फाउंडेशन के सदस्य विभिन्न चौराहों पर खड़े होकर व सड़कों पर उतरकर लोगों को यातायात नियमों के बारे जागरूक करेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौत के आंकड़ों में कमी लाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा जैसे उपायों के महत्व को समझाया जाता है। इसके अलावा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जाएगी। इससे वे ट्रैफिक नियमों का पालन करने में सक्षम होते हैं और अनावश्यक जुर्माने से बच सकते हैं।

जिला कलक्टर ने पीसांगन में की रात्रि चौपाल

जिला कलक्टर ने पीसांगन में की रात्रि चौपाल– फोटो : credit

जिला कलक्टर ने पीसांगन में की रात्रि चौपाल

जिला कलक्टर ने पीसांगन में की रात्रि चौपाल– फोटो : credit

[ad_2]
Bhiwani News: रक्षक फाउंडेशन ने की सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत