{“_id”:”69b5b8bfa4a8a7272104652e”,”slug”:”due-to-a-rivalry-the-attackers-came-in-two-vehicles-and-attacked-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148086-2026-03-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: रंजिश के चलते दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:06 AM IST
ढिगावा में घटना के बाद जांच करती पुलिस।
ढिगावामंडी(भिवानी)। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रंजिश के चलते ढिगावा से रोहतक जा रहे एक परिवार सदस्यों की गाड़ी को दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लोहारू पुलिस थाना एसएचओ भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। हमलावर मौका पाकर भाग गए।
Trending Videos
लोहारू पुलिस थाना के जांच अधिकारी कर्मवीर ने बताया कि ढिगावामंडी निवासी विकास अपनी पत्नी और छह माह की बेटी के अलावा राजस्थान से आए अपने रिश्तेदार और उसकी पत्नी को गाड़ी में बैठाकर शनिवार सुबह साढ़े दस बजे अपने घर से रोहतक जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी दिल्ली-पिलानी नेशनल हाइवे 709ई पर ढिगावा से थोड़ी दूर ही पहुंची थी कि इसी दौरान दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार पांचों को मामूली चोटें भी आई। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है वहीं घायलों को डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी कर्मवीर ने बताया कि पुलिस के पास अभी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
[ad_2]
Bhiwani News: रंजिश के चलते दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला