Bhiwani News: मानसिक परेशानी के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Latest Haryana News

[ad_1]


मृतक के परिजनों के बयान लिखते जांच अ​धिकारी।

बवानीखेड़ा। गांव जाटु लोहारी में वीरवार रात्रि मानसिक परेशानी के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

Trending Videos

पुलिस में दी गई शिकायत में जाटू लुहारी निवासी प्रद्युम्न ने बताया कि उसकी बहन की शादी राजस्थान के झुंझुनू जिले में कान सिंह पुरा गांव में की गई थी। उसको एक लड़का व एक लड़की पैदा हुई बाद में उसकी बहन की उसकी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव रहने लगा। इसके चलते वह अपने गांव में परिजनों के साथ रहने लगी।

उसने बताया कि धीरे-धीरे वह मानसिक परेशानी में रहने लगी तथा इसी के चलते गत रात्रि उसने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर उसके शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

[ad_2]
Bhiwani News: मानसिक परेशानी के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या