{“_id”:”69a0abbf89a0ddc42d024e64″,”slug”:”sub-inspector-sent-to-jail-for-raping-niece-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147361-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में उप निरीक्षक को भेजा जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
भिवानी। महिला पुलिस थाना भिवानी में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी पुलिस उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी एसआई पर भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस संबंध में महिला पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं पीड़ित परिवार ने भी न्याय की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर जनसंगठनों के साथ धरना दिया था। पीड़िता के परिवार द्वारा महिला पुलिस थाना भिवानी में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में ताऊ लगता है। शिकायत के अनुसार 30 अगस्त 2024 को पीड़िता जो शहर के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। स्कूल में अभिभावक बैठक में गई थी। वहां आरोपी ताऊ उसे मिला और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर सुनसान जगह में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने 7 सितंबर 2024 को फिर से स्कूल के बाहर गाड़ी खड़ी करके लड़की को जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर लड़की की तीन सहेलियां मौके पर पहुंचीं और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। पीडि़ता और उसके परिवार की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना भिवानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की। महिला पुलिस थाना एसएचओ कमलेश ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर को जिला कारागार भेज दिया गया है।
Trending Videos
[ad_2]
Bhiwani News: भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में उप निरीक्षक को भेजा जेल