Bhiwani News: बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो अप्रैल से होगा शुरू Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाओं के बाद दो अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रदेश के 22 जिलों में संचालित की जाएगी।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी (दसवीं) परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 75 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। अंकन कार्य के लिए लगभग 6,969 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है और यह कार्य 24 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा।

वहीं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) फरवरी-मार्च 2026 परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तीन अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए प्रदेशभर में 52 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा लगभग 5009 प्राध्यापकों को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) फरवरी/मार्च-2026 परीक्षा का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा जिसके बाद सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं एक मार्च को संपन्न होंगी जबकि सेकेंडरी परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त डीएलएड परीक्षाओं के लिए भी चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए गए हैं कि पहले दिन एक उप-परीक्षक या एकल परीक्षक द्वारा 15 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी जबकि इसके बाद प्रतिदिन 30 उत्तरपुस्तिकाएं जांचनी होंगी। साथ ही उप-परीक्षकों द्वारा जांची गई कुल उत्तरपुस्तिकाओं में से 10 प्रतिशत कॉपियों की जांच मुख्य परीक्षक द्वारा रैंडम आधार पर की जाएगी।

[ad_2]
Bhiwani News: बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो अप्रैल से होगा शुरू