Bhiwani News: बठिंडा से बवानीखेड़ा तक डबल होगा रेलवे ट्रैक Latest Haryana News

[ad_1]


बवानीखेड़ा का रेलवे स्टेशन।

बवानीखेड़ा। रेलवे विभाग की ओर से बठिंडा से बवानीखेड़ा रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर रेलवे अधिकारियों की टीम निरीक्षण कर रही है। डबल ट्रैक होने से ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी। वहीं इसके साथ इस रूट पर अधिक ट्रेनें मिलने की संभावना भी होगी।

Trending Videos

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बठिंडा से सिरसा, हिसार, सातरोड, मय्यड़, हांसी होते हुए बवानीखेड़ा ट्रैक को डबल किया जाएगा। फिलहाल रेवाड़ी रेल मार्ग पर सिंगल ट्रैक होने के कारण ट्रेनों की स्पीड धीमी हैं। इसी ट्रैक से एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। एक ट्रैक होने के कारण एक बार में एक ही ट्रेन गुजर सकती है। इसके कारण कभी-कभी एक्सप्रेस ट्रेन आने से पैसेंजर ट्रेन या मालगाड़ी ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर पासिंग के लिए इंतजार करना पड़ता है।

डबल ट्रैक बनने से एक साथ दो ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पीड बढ़ाने के लिए रेलवे ने डबल ट्रैक बिछाने के लिए निर्णय लिया है। वहीं बठिंडा से बवानीखेड़ा तक डबल रेलवे लाइन बिछाने से दो राज्यों को फायदा मिलेगा। साथ ही, दोनों राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों तक जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को फायदा मिलेगा। सिंगल रेलवे ट्रैक होने से लंबी लोकल ट्रेन व मालगाड़ी ट्रेन को बीच में रोकना पड़ता है।

इसकी वजह इसे लोगों को गंतव्य स्थल तक पहुंचने में देरी होती है। लेकिन डबल ट्रैक बिछाने से इस रूट पर समस्या खत्म हो जाएंगी। वहीं समय की बचत होती है।

अगले माह पूरी होगी सर्वे रिपोर्ट

डबल ट्रैक बिछाने के लिए रेलवे विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे की रिपोर्ट जनवरी माह तक पूरी होगी। अधिकारियों की टीम सर्वे रिपोर्ट पूरी कर बीकानेर मंडल भेजेगी। इसमें ट्रैक बिछाने के लिए रूट सहित अन्य जरूरी बिंदुओं को शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि कई जिलों में नई ट्रैक पुराने ट्रैक के साथ ही बिछाया जाएगा। लेकिन यह सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद ही फाइनल होगा। रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक बिछाने के लिए रूट फाइनल नहीं है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

बठिंडा से लेकर बवानीखेड़ा तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण को लेकर सर्वे चल रहा है। लेकिन अभी रिपोर्ट मुख्यालय नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही ट्रैक बिछाने के लिए मार्गों का पता चलेगा। – भूपेश यादव, सीनियर डीसीएम।

[ad_2]
Bhiwani News: बठिंडा से बवानीखेड़ा तक डबल होगा रेलवे ट्रैक