Bhiwani News: बंद सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

लोहारू। बंद सरकारी स्कूलों में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने शुक्रवार को आरोपी रवि निवासी गांव जिंदराण, जिला रोहतक और शेर सिंह निवासी गांव नानोद, जिला रोहतक को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।


यह कार्रवाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तालू में हुई चोरी के मामले में की गई। विद्यालय की प्राचार्य ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दी थी कि दो जनवरी की रात अज्ञात चोर स्कूल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और प्रिंटर, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, यूपीएस, एलईडी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले में जांच के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने 17 अप्रैल को दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया जिसके दौरान चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह के गुर्गे हैं जो भिवानी सहित आसपास के जिलों में सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। शनिवार को आरोपियों को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

[ad_2]
Bhiwani News: बंद सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार