in

Bhiwani News: पूर्व मंत्री रामबिलास ने दिया विवादित बयान- भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवाद को खत्म किया Latest Haryana News

Bhiwani News: पूर्व मंत्री रामबिलास ने दिया विवादित बयान- भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवाद को खत्म किया Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Mon, 26 May 2025 12:59 AM IST


 पूर्व मंंत्री रा​मबिलास शर्मा


loader



भिवानी। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के बाद रविवार को भिवानी पहुंचे पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवाद को खत्म किया। पूर्व मंत्री शर्मा यहां 30 मई को रोहतक में आयोजित भगवान परशुराम जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे।

Trending Videos

इस दौरान मीडिया से बातचीत में रामबिलास ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार धरती से आतंकवाद खत्म किया। उनका फरसा परमाणु बम था। जबकि पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था। ऐसे में इस बयान को क्षत्रियों का विरोधी माना जा रहा है। शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने अब ब्रह्मपुत्र नदी किनारे भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा बनवा कर रेल पहुंचा दी।

यहां रामबिलास शर्मा राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान पर पूछे सवाल पर तो चुप रहे पर राहुल गांधी पर कई कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि ये हर बार सेना पर सवाल उठाते हैं। विदेश जाकर भारत के दुश्मनों व गद्दारों के साथ मंच साझा कर देश का अपमान करते हैं। बेचारी सोनिया गांधी राहुल का ट्यूशन लगवाती हैं पर वो बार-बार फेल हो जाता है। शर्मा ने कहा कि सोनिया राहुल को 20 बार लांच कर चुकी हैं पर वो हो ही नहीं रहा।

[ad_2]
Bhiwani News: पूर्व मंत्री रामबिलास ने दिया विवादित बयान- भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवाद को खत्म किया

Bhiwani News: घंटाघर क्षेत्र की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी शार्ट सर्किट से आग Latest Haryana News

Bhiwani News: घंटाघर क्षेत्र की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी शार्ट सर्किट से आग Latest Haryana News

Kurukshetra News: दिल्ली, चंडीगढ़ रूटों पर फर्राटा भरेंगी 10 नई एसी बसें Latest Haryana News

Kurukshetra News: दिल्ली, चंडीगढ़ रूटों पर फर्राटा भरेंगी 10 नई एसी बसें Latest Haryana News