Bhiwani News: पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में हुआ पूर्व व्यावसायिक शिविर Latest Haryana News

[ad_1]

लोहारू। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूर्व व्यावसायिक शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य दर्शना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईओ विजय प्रभा ने शिरकत की।

Trending Videos

एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्किल एजुकेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि कौशल विकास भी होना चाहिए ताकि कोई भी शिक्षित व्यक्ति बेरोजगार न रहे।

विशिष्ट अतिथि विजय प्रभा ने बच्चों को वेस्ट से बेस्ट बनाकर अपना रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता प्रतिभा के निर्देशन में वेस्ट से बेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कक्षा 6 से 8 के समूह में पूजा, लीजा और ऋतु के उत्पादों को उत्कृष्ट घोषित किया गया, जबकि कक्षा 9 से 12 के समूह में कविता, स्नेहा और नीशु के उत्पाद सर्वश्रेष्ठ रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत चार्ट बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें आयशा और ईशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्राचार्य दर्शना कुमारी ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया। मंच संचालन भौतिकी प्रवक्ता संजय सैनी ने किया।कार्यक्रम में अध्यापक संघ की खंड प्रधान डॉ. रेखा कुल्हरी, जयप्रकाश, अनिता, रविंद्र, महेंद्र, सीमा, जितेंद्र, धनपत, ममता शर्मा, बबीता, संगीता, सुमन, विनोद डीपीई, कुलदीप शर्मा, सोनिया, शीलम मौजूद थी।

[ad_2]
Bhiwani News: पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में हुआ पूर्व व्यावसायिक शिविर