{“_id”:”68012de90f6422d2a907724a”,”slug”:”a-woman-gave-birth-to-a-baby-girl-in-the-toilet-of-the-civil-hospital-bhiwani-news-c-21-hsr1027-607603-2025-04-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्ची को दिया जन्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:05 PM IST
नागरिक अस्पताल के जज्जा-बच्चा वार्ड में डिलीवरी के बाद पुत्रवधू आरती के साथ दादी।
Trending Videos
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में वीरवार को एक महिला ने शौचालय में बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसूता महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं, चिकित्सकों ने शौचालय में बच्चा होने की बात को पूरी तरह से नकार दिया है।
Trending Videos
हालुवास गेट निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि वह अपनी पुत्रवधू आरती को लेकर सुबह सात बजे जिला नागरिक अस्पताल पहुंची थी। इसके बाद आरती का यहां इलाज शुरू किया गया। नर्स लगातार चेकअप करने के लिए आ रही थीं। दर्द शुरू करने के लिए दवा दी गई। इसके बाद चिकित्सक जांच करने के लिए आई और कहा कि अभी बच्चा नहीं होगा। फिलहाल इंतजार कर लेते हैं। इसके बाद चिकित्सक वहां से चली गईं। दस मिनट बाद पुत्रवधू ने कहा कि उसे शौचालय जाना है। जब वह शौचालय में गई तो इसी दौरान पुत्रवधू ने बच्चे को जन्म दे दिया। तीन बजकर दस मिनट पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया। शुरू में वह घबरा गई थी। हालांकि इसके बाद चिकित्सकों व स्टाफ ने सहयोग किया। फिलहाल मां व बच्ची दोनों सुरक्षित हैं। डिलीवरी की घटना के बाद नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने तुरंत वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद मां व बच्चे का हालचाल जान परिजनों से मुलाकात की।
लेबर रूम में हुई है डिलीवरी : डॉ. गरिमा
डॉ. गरिमा ने बताया कि वह दवा देने के बाद परिजनों को बोल कर गई थीं कि उसे कुछ भी खाने को न दें। बेड से नीचे उतारने से पहले यहां के स्टाफ को सूचित करें। हालांकि महिला बाथरूम की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसके शरीर में दर्द होने लगा और बच्चा नीचे आने लगा। मैंने खुद परिजनों को वहां से हटाया और स्टाफ के सहयोग से लेबर रूम में बच्ची को सुरक्षित डिलीवर करवाया है।
[ad_2]
Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्ची को दिया जन्म