in

Bhiwani News: दो घंटे की देरी से चली भिवानी-कालका एक्सप्रेस Latest Haryana News

Bhiwani News: दो घंटे की देरी से चली भिवानी-कालका एक्सप्रेस Latest Haryana News

[ad_1]


​भिवानी का रेलवे स्टेशन।

भिवानी। शुक्रवार को कालका जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से चली। इसके कारण यात्री परेशान रहे। दो घंटे बाद ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं भिवानी रेवाड़ी ट्रेन शुक्रवार को रद्द रही। इसके अलावा रेवाड़ी बठिण्डा ट्रेन का संचालन रेवाड़ी की जगह भिवानी से संचालित हुई।

Trending Videos

दरअसल, भिवानी रेलवे जंक्शन से लिंक रैक में देरी के कारण शुक्रवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे द्वारा लिंक रैक में देरी के करण ट्रेन संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज एक्सप्रेस रेल सेवा वीरवार को भिवानी से अपने निर्धारित समय शाम सात बजकर 35 मिनट पर रवाना होने के बजाय शुक्रवार को सात घंटे की देरी से दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। इसके कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा रही।

वहीं ट्रेन संख्या 14795 भिवानी-कालका एक्सप्रेस रेल सेवा शुक्रवार को भिवानी से अपने निर्धारित समय सुबह 4 बजकर 20 मिनट के बजाय दो घंटे की देरी से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। जिससे कारण अंबाला, चंडीगढ़ जाने वाले दैनिक यात्री अपने गंतव्य स्थल पर देरी से पहुंचे। इसके अलावा ट्रेन संख्या 54787 भिवानी-रेवाडी रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रही। वहीं रेवाड़ी से बठिंडा जाने वाली ट्रेन संख्या 54782 रेवाड़ी-बठिंडा शुक्रवार को रेवाड़ी के स्थान पर भिवानी से संचालित की गई। यह रेल सेवा रेवाडी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रही।

[ad_2]
Bhiwani News: दो घंटे की देरी से चली भिवानी-कालका एक्सप्रेस

Bhiwani News: कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए अब तीन माह करना पड़ेगा इंतजार, चार शहरों से रोजाना निकल रहा 208 टन कचरा Latest Haryana News

Bhiwani News: कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए अब तीन माह करना पड़ेगा इंतजार, चार शहरों से रोजाना निकल रहा 208 टन कचरा Latest Haryana News

Bhiwani News: ठंड में बढ़ रहे फेफड़ों में संक्रमण के मरीज Latest Haryana News

Bhiwani News: ठंड में बढ़ रहे फेफड़ों में संक्रमण के मरीज Latest Haryana News