in

Bhiwani News: तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित Latest Haryana News

Bhiwani News: तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित Latest Haryana News

[ad_1]


​भिवानी रेलवे स्टेशन।

भिवानी। उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली मंडल के शकूरबस्ती स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते बीकानेर मंडल की कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। इस कारण रेल मार्ग प्रभावित रहेगा।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार भिवानी जंक्शन से दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं दिल्ली से भिवानी आने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया जाएगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रूट भी बदला गया है। इस कारण जिले के रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने-वाले यात्रियों को जनवरी माह में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

1. ट्रेन संख्या 14738 तिलकब्रिज-भिवानी एक्सप्रेस 14 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 14737 भिवानी-तिलकब्रिज एक्सप्रेस 15 व 17 जनवरी को रद्द रहेगी।

3.ट्रेन संख्या 04090 हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस 14 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 04089 नई दिल्ली-हिसार एक्सप्रेस 14 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें आंशिक रद रहेंगी

1. ट्रेन संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली 5 जनवरी से 16 जनवरी तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी व रोहतक तक संचालित होगी। यह रेल सेवा रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी। यह रेल सेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस 5 जनवरी से 16 जनवरी तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रोहतक स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेल सेवा रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर 5 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। यह रेल सेवा दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

ये परिवर्तित ट्रैक से होगी संचालित

1. ट्रेन संख्या 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6 जनवरी और 13 जनवरी को बांद्रा टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक होकर संचालित होगी।

#

[ad_2]
Bhiwani News: तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित

Bhiwani News: वृद्धाश्रम की होगी कायापलट, चहारदीवारी और सड़क का निर्माण होगा Latest Haryana News

Bhiwani News: वृद्धाश्रम की होगी कायापलट, चहारदीवारी और सड़क का निर्माण होगा Latest Haryana News

Bhiwani News: संकरा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड न होने से हो रहे हादसे Latest Haryana News

Bhiwani News: संकरा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड न होने से हो रहे हादसे Latest Haryana News