Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
Bhiwani News: डाकघर खाताधारक ने लगाया खाते से पांच लाख पांच हजार रुपये निकाले जाने का आरोप Latest Haryana News

Bhiwani News: डाकघर खाताधारक ने लगाया खाते से पांच लाख पांच हजार रुपये निकाले जाने का आरोप Latest Haryana News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • March 9, 2026
  • Bhiwani News

[ad_1]

लोहारू। डाकघर में एक खाताधारक के खाते से करीब पांच लाख पांच हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते से यह राशि कई बार में नकद निकासी के रूप में दर्ज हो गई जबकि उसने स्वयं इतनी बड़ी रकम कभी नहीं निकाली।

लोहारू निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसने यह रुपये पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा किए थे। उनके अनुसार सितंबर 2025 के दौरान खाते से करीब पांच लाख पांच हजार रुपये की राशि कई बार में नकद निकासी के रूप में दर्ज हो गई। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली और उन्होंने खाते का विवरण निकलवाया तो रकम निकली हुई पाई गई।

पीड़ित का कहना है कि उसने इतनी बड़ी राशि कभी नहीं निकाली और न ही इस निकासी के बारे में उसे कोई जानकारी दी गई। कर्ण सिंह और उनके परिवार का आरोप है कि यह रकम डाकघर के कर्मचारियों द्वारा ही निकाली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार लोहारू डाकघर, भिवानी डाक विभाग, लोहारू थाना तथा भिवानी के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सोमवार को यह मामला लोहारू समस्या समाधान सामाजिक संगठन के संस्थापक प्रदीप सैनी और शहीद भगत सिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश जायलवाल के संज्ञान में आया। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कर्ण सिंह और उनके पुत्र मनोज ने लोहारू के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोहारू डाकघर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

[ad_2]
Bhiwani News: डाकघर खाताधारक ने लगाया खाते से पांच लाख पांच हजार रुपये निकाले जाने का आरोप

Sirsa News: ‘सेल्फी विद फीमेल आइडल’ प्रतियोगिता में रेखा अव्वल Latest Haryana News
Previous Post Sirsa News: ‘सेल्फी विद फीमेल आइडल’ प्रतियोगिता में रेखा अव्वल Latest Haryana News
Next Post Karnal News: आईटीआई से जमीन खरीद भाजपा कार्यालय जाने का रास्ता बना रहा एचएसवीपी Latest Haryana News
Karnal News: आईटीआई से जमीन खरीद भाजपा कार्यालय जाने का रास्ता बना रहा एचएसवीपी Latest Haryana News

Related Posts

Bhiwani News: डाकघर खाताधारक ने लगाया खाते से पांच लाख पांच हजार रुपये निकाले जाने का आरोप Latest Haryana News

Bhiwani News: तांत्रिक विद्या के नाम पर 51,000 ठगने का आरोपी पकड़ा Latest Haryana News

  • March 9, 2026
350 करोड़ कपास और 85 करोड़ सरसों का मुआवजा लंबित : राजबीर फरटिया Latest Haryana News

350 करोड़ कपास और 85 करोड़ सरसों का मुआवजा लंबित : राजबीर फरटिया Latest Haryana News

  • March 9, 2026
भिवानी: व्यक्ति के जीवनभर की कमाई डाकघर से गायब, न्याय के लिए भटक रहा कर्ण सिंह Latest Haryana News

भिवानी: व्यक्ति के जीवनभर की कमाई डाकघर से गायब, न्याय के लिए भटक रहा कर्ण सिंह Latest Haryana News

  • March 8, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com