{“_id”:”6771a3c29947e9b93c007ca3″,”slug”:”problems-of-respiratory-patients-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127793-2024-12-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: ठंड के साथ ही बढ़ती जा रही सांस के मरीजों की परेशानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नागरिक अस्पताल भिवानी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी भीड़।
भिवानी। शहर के जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सर्दी की वजह से मरीजों में इजाफा हो रहा है। रोजाना हजारों मरीज जांच करवाने अस्पताल में आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज सर्दी में शीत लहर और प्रदूषण के बढ़ने से बुजुर्गों में सांस लेने में परेशानी, बच्चों में खांसी व जुकाम से परेशान हैं।
Trending Videos
बच्चों में लंबे समय तक खांसी रहने के कारण और नाक बंद होने के कारण सांस लेने में परेशानी आ रही है। मरीज की स्थिति के अनुसार चिकित्सकों ने सांस के मरीजों को नेबुलाइजर का प्रयोग कर भाप लेने की सलाह दी है। इस कारण से बाजारों में दवा की दुकानों पर भाप की मशीन की मांग बढ़ रही है।
ओपीडी में आने वाले मरीजों में हर चौथा व्यक्ति सांस की समस्या से ग्रस्त है। सांस लेने में परेशानी से पीड़ित मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्ग और बच्चों की है। चिकित्सकों ने कई मरीजों को भर्ती भी किया है। चिकित्सकों के अनुसार श्वसन नली सिकुड़ने और सीने में कफ जमा होने के कारण मरीजों को सांस लेने में परेशानी आती है। कई मरीज दवा लेकर घर जाकर स्वयं की नेबुलाइजर मशीन से घर पर भाप ले रहे हैं।
हड्डी जांच शिविर में 78 मरीजों ने करवाई जांच
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी रविंद्र अघी ने किया। शिविर में मशीन से हड्डियों की संपूर्ण जांच की गई। शिविर में गुरुग्राम के डॉ. विक्रांत खन्ना ने 78 मरीजों की जांच की। जामपुर सेवा समिति के प्रधान गोपाल कृष्ण पोपली और महासचिव विनोद ने आयोजकों को सराहा। इस अवसर पर हरनाम गाड्डी, सतपाल नरूला, सुरेश कुमार, राजकुमार जावा, महेंद्र हंस, संजय धमीजा, रवि चांदना, सुनील वधवा, प्रेम धमीजा आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
Bhiwani News: ठंड के साथ ही बढ़ती जा रही सांस के मरीजों की परेशानी