Bhiwani News: ट्राली पर पुली भरते समय गिरने पर किसान की मौत Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Tue, 24 Feb 2026 01:17 AM IST




भिवानी। गन्ने की ट्राॅली पर पुली भरते समय ऊंचाई से गिरने पर किसान की मौत का मामला सामने आया है। गांव मिताथल में रविवार देर शाम को खेत में गन्ने की पुली ट्रैक्टर-ट्राॅली में भर रहे थे। इसी दौरान किसान 45 वर्षीय जोगेंद्र ट्राॅली पर ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में परिजन देर रात को ही जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। गुजरानी पुलिस चौकी की महिला जांच अधिकारी सुदेश ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और इस संबंध में मृतक के भाई महेंद्र के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि मृतक जोगेंद्र गांव में ही खेतीबाड़ी करता था और अविवाहित था।

Trending Videos

[ad_2]
Bhiwani News: ट्राली पर पुली भरते समय गिरने पर किसान की मौत