Bhiwani News: जिलेभर से 124 विद्यार्थियों ने पास की सुपर-100 लेवल एक की परीक्षा Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। शिक्षा विभाग की ओर से सुपर 100 लेवल-1 प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित गया है। खंडस्तरीय परीक्षा बुधवार 11 फरवरी को किया गया था। इसमें जिलेभर से 1568 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 124 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी लेवल दो की परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

लेवल-1 में सफल विद्यार्थियों को लेवल-2 चयन प्रक्रिया के लिए सुपर 100 कैंपस कुरुक्षेत्र में आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण में विद्यार्थियों को 3 दिनों के विशेष रेजिडेंशियल अकादमिक प्रशिक्षण में रखा जाएगा। यहां उन्हें विषय विशेषज्ञों की ओर से पढ़ाया जाएगा। इसके बाद उनका मूल्यांकन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

दरअसल हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम की सफलता, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और अभिभावकों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 कर दी गई है। इससे हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अधिक से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

चयनित विद्यार्थियों को जेई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय तैयारी पूर्ण रूप से निशुल्क कराई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से सुपर 100 योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से की गई थी। इस योजना के अंतर्गत अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी आईआईटी, लगभग 97 विद्यार्थी नीट जैसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों और लगभग 80 विद्यार्थी एम्स एवं विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयनित होकर योजना की सफलता को प्रमाणित कर चुके हैं।

वर्जन :

खंडस्तरीय परीक्षा में जिलेभर से 1,568 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 124 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है।


रोहित इंदौरा, नोडल अधिकारी, सुपर-100

[ad_2]
Bhiwani News: जिलेभर से 124 विद्यार्थियों ने पास की सुपर-100 लेवल एक की परीक्षा