Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल भिवानी की फाॅल्स सीलिंग टूटकर गिरी, हादसा बचा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Wed, 14 Aug 2024 12:55 AM IST


जिला नागरिक अस्पताल भिवानी के आपातकालीन विभाग में मंगलवार सुबह 11 बजे माइनर ओटी के गेट के आगे अ

Trending Videos



भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मंगलवार सुबह 11 बजे माइनर ओटी के गेट के आगे अचानक ही फाॅल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय ये हादसा हुआ वहां आसपास कोई नहीं था। फाॅल्स सीलिंग धमाके की आवाज के साथ नीचे गिरी तो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सहम गया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। इसके बाद छत से नीचे गिरे मलवे को हटवाकर साफ कराया गया।

Trending Videos

नागरिक अस्पताल का कुछ साल पहले ही एलएनटी कंपनी ने करोड़ों के बजट से नागरिक अस्पताल परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य किया था। इसके कुछ अर्से बाद ही छतों से फाॅल्स सीलिंग टूटकर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था। आपात विभाग के आसपास और वार्डों की तरफ जाने वाले रास्ते पर छत की फाॅल सीलिंग पहले ही टूटकर गिर चुकी है।

यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि किसी भी हिस्से में कभी भी छत से फाॅल्स सीलिंग का हिस्सा टूटकर गिर जाता है। इससे काम के दौरान भी भय बना रहता है। वहीं इस संबंध में जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान ने बताया कि कई जगह से फाॅल सीलिंग टूटी हुई हैं, जिसे दुरुस्त कराया जाएगा।

[ad_2]
Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल भिवानी की फाॅल्स सीलिंग टूटकर गिरी, हादसा बचा