{“_id”:”685aeb1e872533bdfa05788c”,”slug”:”smoke-rose-from-the-ac-of-the-moving-car-it-burnt-to-ashes-in-a-few-moments-the-driver-jumped-out-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135951-2025-06-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: चलती कार के एसी से उठा धुआं, कुछ ही पलों में जलकर हुई राख, चालक कूदा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
बवानीखेड़ा में खेड़ी दौलतपुर मार्ग पर चलती कार में लगी आग।
बवानीखेड़ा (भिवानी) । बवानीखेड़ा के खेड़ी दौलतपुर मार्ग पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती टाटा हैक्सा कार में अचानक एसी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। कार सवार युवक समय रहते बाहर निकल गया, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।
Trending Videos
घटना रात करीब साढ़े 9 बजे की है। भिवानी के गांव बामला निवासी मुकेश कुमार, जो वर्तमान में एमसी कॉलोनी में रह रहे हैं, अपनी टाटा हैक्सा कार में सवार होकर बवानीखेड़ा की एक ढाणी में दोस्तों से मिलने जा रहे थे। खेड़ी रोड पर अचानक कार के एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे धुआं निकलने लगा और फिर कार ने आग पकड़ ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची, तो कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग का कारण एसी में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
[ad_2]
Bhiwani News: चलती कार के एसी से उठा धुआं, कुछ ही पलों में जलकर हुई राख, चालक कूदा