Bhiwani News: गोशाला में युवक की ठंड से मौत की आशंका Latest Haryana News

[ad_1]

चांग। गांव चांग की राधा-रानी गोशाला में ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत ठंड से आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगी। पुलिस ने वीरवार को 32 वर्षीय युवक संजय का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Videos

संजय के ताऊ बलबीर ने बताया कि संजय पिछले छह वर्षों से गांव चांग की राधा-रानी गोशाला में ट्रैक्टर चालने का काम करता था। संजय बुधवार को गांव चांग में गोशाला का ट्रैक्टर से गाय के लिए चारा एकत्रित करने का काम करके वहीं सो गया था। बलबीर ने बताया कि वीरवार सुबह संजय की मौत की सूचना मिली है। गुजरानी चौकी इंचार्ज देवेन्द्र ने बताया कि चांग गोशाला में युवक की मौत की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करा इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगी।

[ad_2]
Bhiwani News: गोशाला में युवक की ठंड से मौत की आशंका