Bhiwani News: गैस सिलिंडर की किल्लत से बढ़ा आक्रोश, महिलाओं ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Sun, 22 Mar 2026 12:41 AM IST


रसोई गैस की कीमतों व किल्लत को लेकर  प्रदर्शन करती महिलाएं। स्वयं



बवानीखेड़ा। रसोई गैस की कीमतों में हालिया 60 रुपये की बढ़ोतरी और सिलिंडरों की किल्लत से बढ़े आक्रोश के बीच शनिवार को कस्बा बवानीखेड़ा में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला के नेतृत्व में महिलाओं ने खाली सिलिंडर हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान रेणू बाला ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की बहुप्रचारित उज्ज्वला योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर तो वितरित कर दिए लेकिन आज गैस की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सिलिंडर भरवाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को 10 से 15 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

[ad_2]
Bhiwani News: गैस सिलिंडर की किल्लत से बढ़ा आक्रोश, महिलाओं ने किया प्रदर्शन