{“_id”:”678a878064b5fb8d90095351″,”slug”:”labourer-cooking-food-dies-of-heart-attack-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-128690-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: खाना बना रहे मजदूर की हृदयघात से मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:08 PM IST
बवानीखेड़ा। गांव जाटू लोहारी के नजदीक बन रहे भिवानी-हांसी बाईपास मार्ग पर वीरवार रात एक मजदूर की हार्ट फेल होने से मौत हो गई। परिजन उसे भिवानी के नागरिक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
मृतक के पुत्र ने बताया कि उसका पिता यूपी निवासी 57 वर्षीय ओमपाल नवनिर्माण अधीन बाईपास मार्ग पर परिजनों सहित परिवार का पालन पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी का कार्य कर रहा था। वीरवार रात को वह जाटू लोहारी के नजदीक अपने तंबू में खाना बनाने के लिए बैठा था। तभी अचानक वह गिर गया। जिसे उसके परिजन भिवानी के नागरिक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस में दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मृतक के शव को को कब्जे में ले उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
[ad_2]
Bhiwani News: खाना बना रहे मजदूर की हृदयघात से मौत