[ad_1]
भिवानी। सीआईए प्रथम ने शनिवार को भिवानी-रोहतक रोड पर नाकाबंदी के दौरान ऑल्टो कार से 30 पेटी अवैध बीयर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन उर्फ सोनू निवासी गांव तिगड़ाना जिला भिवानी और कर्मबीर निवासी ढाणी हरसुख जिला भिवानी शामिल हैं। शनिवार को सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सुमेर सिंह गश्त व नाकाबंदी ड्यूटी पर भिवानी-रोहतक रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑल्टो कार में रोहतक से भिवानी की ओर अवैध बीयर लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निनान बाईपास पुल के पास नाकाबंदी की।
कुछ समय बाद ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 30 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई। पुलिस ने चालक से शराब संबंधी लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने को कहा लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने ऑल्टो कार को कब्जे में लेकर बीयर जब्त कर ली।
पूछताछ में निरंजन उर्फ सोनू ने बताया कि यह बीयर रोहतक से कर्मबीर नामक व्यक्ति द्वारा लाई गई थी और उसे रास्ते में गाड़ी देकर आगे पहुंचाने के लिए कहा गया था। इस पर पुलिस ने कर्मबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद
[ad_2]
Bhiwani News: कार से 30 पेटी अवैध बीयर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार




