Bhiwani News: एक बरसात नहीं झेल पाए खेल ट्रैक और स्कूल की चहारदीवारी Latest Haryana News

[ad_1]


भिवानी के गांव चांग में पंचायत विभाग के खिलाफ रोष जताते ​खिलाड़ी।

भिवानी। गांव चांग के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो महीने पहले ई-टेंडर से बनी चहारदीवारी व खेल ट्रैक एक बरसात भी नहीं झेल पाए। खिलाड़ियों ने एकत्रित होकर पंचायत विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। पंचायत ने इसके निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत उप मंडल अधिकारी को दी थी।

Trending Videos

स्कूल में चहारदीवारी, खेल ट्रैक व स्कूल प्रांगण में सीसी ईंट का कार्य करवाने के लिए ई-टेंडर के माध्यम से करीब 15 लाख रुपये पास हुए थे। इसमें स्कूल में खेल ट्रैक, चहारदीवारी व स्कूल प्रांगण में सीसी ईंट बिछाने का काम करना था।

सरपंच सुदेश देवी ने बताया कि ई-टेंडर के माध्यम से गांव चांग के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में सीसी ईंट बिछाने का कार्य, खिलाड़ियों के लिए खेल ट्रैक व चहारदीवारी का निर्माण करना था। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। उसी दौरान ग्राम पंचायत चांग ने उच्च अधिकारियों को शिकायत करके काम रुकवाकर ठेकेदार की पेमेंट रोक दी थी।

स्कूल मैदान में सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले खिलाड़ी अजय सैनी, सौरव, अंकित, नितिन दहिया, सुनील कुमार, वेदपाल तंवर, डॉ. विनोद कुमार आसीन खान व कोच सोमबीर ने बताया कि फिलहाल अग्निवीर भर्ती चली हुई है, जिसकी लिए खिलाड़ियों को अपने फिजीकल की तैयारी खेल मैदान में करनी होती है। लेकिन ठेकेदार द्वारा बनाया गया खेल ट्रैक व चहारदीवारी पहली बरसात में गिर गई है। ऐसे में खिलाड़ियों कैसे अपने फिजीकल की तैयारी कर पाएंगे।

[ad_2]
Bhiwani News: एक बरसात नहीं झेल पाए खेल ट्रैक और स्कूल की चहारदीवारी