in

Bhiwani News: आटा चक्की चलाते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत Latest Haryana News

Bhiwani News: आटा चक्की चलाते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। शहर के दादरी गेट क्षेत्र में घर पर आटा चक्की चलते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था और शहर की ऑटो मार्केट में गाड़ियों की सीट मेकर का काम करता था। हादसे के बाद शव का मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

Trending Videos

पुलिस को दिए बयान में जयप्रकाश ने बताया कि उसका पिता 45 वर्षीय जयभगवान मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर पर आटा चक्की चला रहा था कि इसी दौरान उसे करंट लगा। गंभीर हालत में उसके पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस की एलएचसी किरण ने बताया कि पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

बीरन के महेंद्र की हत्या मामले में पत्नी व बेटी सहित पांच गिरफ्तार

भिवानी। सीआईए द्वितीय ने बीरन के महेंद्र की हत्या मामले में आरोपित पत्नी, बेटी के अलावा तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बीरन निवासी नरेश, सुनील व सुनील पुत्र करण सिंह के रूप में हुई है।

सीआईए द्वितीय इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बीरन निवासी एक वृद्ध महिला ने थाना तोशाम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि चार जून को उसका लड़का महेंद्र सुबह खेत में जानवरों को दाना और रोटी डालने के लिए गया था। उन्हें कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई कि उनके बेटे महेंद्र की खेत के पास अनजान व्यक्तियों ने चोट मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए द्वितीय इंचार्ज एएसआई राजेश कुमार ने सोमवार को महेंद्र की ब्लाइंड मर्डर की वारदात को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा महेंद्र ब्लाइंड मर्डर में मृतक की आरोपित पत्नी व उसकी बेटी को आजादनगर हिसार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपित महिलाओं को जिला कारागार भिवानी भेज दिया।

पुलिस ने मृतक महेंद्र की पत्नी के कहने पर महेंद्र की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को बापोड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से महेंद्र की हत्या में प्रयोग किए गए दो लोहे के पाइप और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस से रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी नरेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक महेंद्र की पत्नी के कहने पर अपने चाचा ताऊ के दो भाइयों सुनील के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने लोहे की पाइप से चोट मारकर खेत जाते समय महेंद्र की हत्या कर दी थी। शुरुआती जांच में महेंद्र की हत्या का कारण पारिवारिक संपत्ति को बताया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से जनता से पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]
Bhiwani News: आटा चक्की चलाते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को टाइपिंग, अनुवाद व कई स्किल सीखने के लिए प्रेरित किया  Latest Haryana News

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को टाइपिंग, अनुवाद व कई स्किल सीखने के लिए प्रेरित किया Latest Haryana News

Mahendragarh-Narnaul News: धरने के चौथे दिन भैंस के आगे बीन बजाकर जताया रोष  Latest Haryana News

Mahendragarh-Narnaul News: धरने के चौथे दिन भैंस के आगे बीन बजाकर जताया रोष Latest Haryana News